भारत की स्वर कोकिला लतामंगेशकर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने भी किया ट्वीट
मुम्बई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन। वे बीती 8 जनवरी से आईसीयू के भर्ती थी। लेनिन 92 साल की उम्र में उन्होंने जिंदगी की जंग लड़ते हुए अंतिम सांस ली। ब्रीच कैंडी अस्पताल मुम्बई में भर्ती थी लता मंगेशकर। उनके निधन से पूरे देशभर में गम का माहौल है। हर किसी के दिलों पर राज करने वाली लाता मंगेशकर ने अब तक हजारों गाने गाकर स्वर कोकिला का नाम हासिल किया। देश ही नही विदेशों में उनके लाखों चाहने वाले हैं।
लता मंगेशकर को प्यार से ‘भारत की कोकिला’ कहा जाता है। उन्होंने 13 साल की उम्र में गायन में कदम रखा और 1942 में अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया। सात दशकों के अपने करियर में, उन्होंने विभिन्न भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्विट