Journalist Uttarakhandउत्तराखंडदेहरादून

विधानसभा चुनाव : बड़ी जीत की आस में भाजपा, फिर मोदी फैक्टर के भरोसे

भाजपा इस बार फिर मोदी फैक्टर के सहारे कुर्सी पर काबिज होने की कोशिशों में जुट गई है। पार्टी ने चुनाव अभियान के बीच में ही मोदी फैक्टर पर प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से पार्टी मोदी फैक्टर से जीत का रास्ता निकालने में लगी है।

2012 के चुनाव में भाजपा ने 70 में से 31 विधानसभा सीटें जीतीं और कांग्रेस ने 32 सीटें जीतकर सरकार बनाई। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा की जीत का आंकड़ा सीधे 57 पर पहुंच गया। अब 2022 के चुनाव में भाजपा अपनी जीत को पुख्ता करने और हर पांच साल में सरकार बदलने की रिवायत से छुटकारा पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस बार के चुनाव मैदान में अबकी बार-60 पार के दम के साथ उतरने वाली भाजपा ने बीच चुनाव अभियान में ही फिर मोदी फैक्टर में अपनी जीत की राह तलाश करनी शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरोना अपडेट