Journalist Uttarakhandउत्तराखंड

उत्तराखण्ड चुनाव – कांग्रेस का उत्तराखंड के लिए घोषणा पत्र

उत्तराखंड कांग्रेस के घोषणापत्र (“उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा-पत्र”) की महत्त्वपूर्ण बातें…..भाजपा के दृष्टि पत्र का इंतज़ार…

– 500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।

– चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

– पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

– जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।

– सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

– पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

– सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

– आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।

– कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को सालाना 40000 रुपए की मदद की जाएगी।

– स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।

– सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।

– पीजी छात्रों को 500000 रुपए तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी।

– सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।

– राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

– अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

– राज्य पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे दिया जाएगा।

– राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।

– मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।

– सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।

– कड़ा भू कानून बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरोना अपडेट